उत्तराखण्ड न्यूज़

अभी-अभी- 999 पर पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा

मीडिया लाइव, देहरादून: अभी-अभी उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 999 पर पहुंच गया है. यह जानकारी हेल्थ डिपार्टमेंट के मेडिकल बुलेटिन में जारी डाटा के आधार पर मिली है. दो बजे जारी इस बुलेटिन में आज 41 नए मामले पॉजिटिव पाये गए हैं. जिनमें सबसे ज्यादा देहरादून में – 25 लोग संक्रमित मिले हैं. दूसरे नम्बर पर टिहरी जनपद में आज 11 नए केस सामने आए हैं. वहीं चमोली में 3 ओ हरिद्वार में 1 केस संक्रमण का मिला है. इसके अलावा एक मामला निजी लैब रिपोर्ट के आधार पर भी सामने आया है. राहत की बात यह है कि आज राज्य में 21 लोग ठीक हो कर डिस्चार्ज हुए हैं इसके साथ ठीक होने वालों की कुल तादाद 43 ही गई है. आज के टेस्ट जांच में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक 893 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आई है. आज अभी तक कुल 1268 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों के प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज के डाटा में 24.32 प्रतिशत के हिसाब से लोग ठीक हुए हैं. कुल रिकवरी दर 3.95 है. जो पिछले दिनों कम थी. राज्य में अब तक 7 लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवां चुके हैं. अभी बड़ी संख्या में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*