उत्तराखण्ड न्यूज़

कोरोना-958 पहुंचा आंकड़ा, महाराज परिवार के 5 लोग डिस्चार्ज, कौन सी फेक न्यूज बनी सुर्खी

आज की कोरोना अपडेट के साथ ही आप को बताते हैं कि कौन-कौन सी खबरें रही  सुर्खियो में:  

मीडिया लाइव,  देहरादून: अभी ताजा हेल्थ बुलेटिन में प्रदेश भर की कोरोना टेस्टिंग लैब से जो आंकड़े मिले हैं.उसमें राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 958 हो गई है. अभी शाम के बुलेटिन में स्वास्थ्य महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसारी रात 8 बजे तक कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिलेवार देखे तो देहरादून में – 9, चम्पावत-6, पिथौरागढ़- 6, बागेश्वर में -5 लोग संक्रमित पाये गए हैं . यह आंकड़ा कुल 29 हो जाता है. इस लिहाज से देखें तो राज्य में कुल पिछले आंकड़ों के हिसाब से संख्या 959 होती है. क्योंकि कल शाम तक 907 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे वहीं आज दोपहर में कुल 23 लोग संक्रमित मिले थे. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिलहाल यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसके अलावा राज्य में अब तक 222 लोग इलाज के बाद ठीक हो कर घर चले गए हैं. जिनमें से आज 22 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. ये राहत वाली बात है.

वहीं दूसरी तरफ एक राहत वाली खबर ये है कि कल कोरोना की सर्खियाँ बने महाराज परिवार को आज कुछ राहत मिली है. रिश्केश एम्स ने उनके परिवार के 5 सदस्यों को डिस्चार्ज कर होम कोरन्टीन में रहने को कहा है. क्योंकि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी उनमें कोई लक्षण नहीं मिले हैं. ऐसे में  केंद्र सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती करने के बजाय होम कोरन्टीन किया जा सकता है.

फेक न्यूज की चर्चा: एक और फेक न्यूज की चर्चा हो रही है. जिस पर आखिरकार सम्बन्थिन मंत्री को सामने आकर खण्डन करना पड़ा साथ ही हिदायत भी देनी पड़ी. दरसल हुआ यूं कि सोशल मीडिया में यह चलाया गया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कार्यवाहक सीएम का कामकाज देखेंगे. बिना आधार वाली इस खबर ने दिन भर प्रदेश इन हल-चल मचा दी. इसको लेकर राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सामने आकर खण्डन करना पड़ा. ऐसी अफवाहें न फैलाई जाए.साथ ही पुलिस को ऐसी सूचनाओं पर नजर रखने को भी कहा.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*