नेशनल ग्लोबल न्यूज़

अर्णव गोस्वामी से पुलिस ने की पूछताछ, मुश्किलें बढ़ेंगी

मीडिया लाइव: महाराष्ट्र के पालघर हिंसा मामले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बिना किसी ठोस आधार के बे-सिर पैर की टिप्पणी करना एक निजी चैनल के एंकर अर्णव गोस्वामी को भारी पड़ गया है. मामले में नागपुर में दर्ज केस में पूछताछ के लिए एंकर-संपादक अर्णब गोस्वामी # arnav goswami को सोमवार को मुंबई के एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जहां उनसे तकरीबन 12 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनके वकील भी उनके साथ थे। लेकिन उन्हें पूछताछ के समय अंदर नहीं आने दिया गया था. इस दौरान वे बीच में बाहर भी आए. गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में विवादित टिप्पणी के विरोध में गोस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज हुई हैं. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने तीन हफ्ते के लिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है. हालांकि इस बीच पुलिस उन्हें पुलिस उन्हें तफ्तीश को देखते हुए पूछताछ के लिये बुला सकती हैं. उन्हें कई राज्यों की पुलिस ने इस बाबत नोटिस भेजे हैं. गोस्वामी को सीआरपीसी की धारा 41 के तहत सोनिया पर बयान देने वाले मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा था। नागपुर में दर्ज इस एफआईआर को मुंबई में ट्रांसफर किया गया था। मुंबई पुलिस पत्रकार पर हुए कथित हमले की जांच भी कर रही है. #रिपब्लिक टीवी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका के बाद अर्णब गोस्वामी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब मुंबई हाईकोर्ट में रिपब्लिक टीवी के खिलाफ याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि रिपब्लिक टीवी को बंद करने का आदेश दिया जाए।

पूरा विवाद:- मुंबई के पालघर में दो साधुओं सहित तीन लोगों की हत्या के बाद अर्णब गोस्वामी ने अपने टीवी शो में45 मिनट का एक डिबेट कराया। अर्णव पर आरोप है कि उसी डिबेट में टीवी एंकर गोस्वामी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद कई राज्यों अर्णब गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*