नेशनल ग्लोबल न्यूज़

इंडियन नेवी में COVID-19 की दस्तक

पूरे विश्वभर में #COVID-19 मौत दहशत बन गया है. अभी तक इस पर लगाम लगाने का कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढा जा सका है. कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है.  दुनिया में हर रोज हजारों लोगों के संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे हैं. इंडिया में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 13000 के पार पहुंच गई है. जबकि  400 से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं. ताजा मामला भारतीय नौसेना (Indian Navy) से जुड़ा है. मुंबई में 21 नौसैनिकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद उनका शहर स्थित नौसेना के अस्पताल INS अश्वनी में इलाज चल रहा है. वहां उन्हें क्वारंटाइन किया गया है.

सभी सैनिक INS आंग्रे से जुड़े हैं. INS आंग्रे मुंबई के तट पर मौजूद है. यह पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद लॉजिस्टिक और एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस है. मिली जानकारी के अनुसार, सभी एक कोरोना संक्रमित नौसैनिक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. जिस ब्लॉक में वह लोग रहते हैं, वहां रहने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. नौसेना के अधिकारी उन लोगों का पता लगा रहे हैं,  जो संक्रमित नौसैनिकों के संपर्क में आए हैं. अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि संक्रमित नौसैनिक ड्यूटी या फिर अन्य कामों से किन-किन जगहों पर गए थे. बड़ी राहत वाली बात यह है कि इनमें से किसी का युद्धपोत या फिर पनडुब्बी से कोई संपर्क नहीं था.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*