अन्य

कोरोना संक्रमण के बीच राजा कर रहा ऐश

ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये राजा हैं जिनका शीर्षक में जिक्र हो रहा है  थाईलैंड के हैं. जिनकी उम्र 67 साल है. इनकी कई शादियां  हैं. खास बात ये है कि, जब दुनिया सहित इनके देश में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा तो मुश्किल की इस घड़ी में राजा ने अपना देश छोड़ दिया. इस राजा ने  इतना ही नहीं किया बल्कि अपनी 20 गर्लफ्रेंड के साथ एक लग्जरी होटल में विदेश में रहने का फैसला किया. metro.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, जब राजा को वापस अपने देश के एक सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने का मन हुआ तो उन्होंने लॉकडाउन भी तोड़ दिया. थाईलैंड के इस राजा का नाम है महा वजिरालॉन्गकोर्न. मार्च के आखिर में खबर आई थी कि राजा बैंकॉक से करीब 19,000 किमी दूर जर्मनी के होटल में रहने के लिए आ गए हैं. वे अपनी 20 गर्लफ्रेंड के साथ यहां पहुंचे. कहा गया कि उन्होंने खुद को होटल (Grand Hotel Sonnenbichl) में आइसोलेट करने का फैसला किया है.

राजा जर्मनी के बावरिया शहर के लग्जरी होटल में रह रहे हैं. बीते हफ्ते वे जर्मनी से स्विटजरलैंड होते हुए बैंकॉक भी गए और फिर वापस होटल लौट गए. इस दौरान उनकी पत्नी रानी सुथिडा भी स्विटजरलैंड से उनके साथ हो गई थीं और वापस आने के दौरान पत्नी फिर स्विटजरलैंड में रुक गईं. लॉकडाउन के बावजूद सोमवार को थाईलैंड के चक्र डे में हिस्सा लेने के लिए राजा जर्मनी से बैंकॉक गए. इस दौरान राजा थाईलैंड के प्रधानमंत्री और थाई सेना के प्रमुख से भी मिले. थाईलैंड के राजा को King Rama X के नाम से भी जाना जाता है.
जर्मनी में लॉकडाउन तोड़कर थाईलैंड जाने वाले राजा ने चक्र डे सेलिब्रेशन के दौरान कहा- ये महामारी किसी की गलती से नहीं हुई है. सरकार इसके कारणों को समझते हुए समस्या हल करने की कोशिश करे.’
अपना देश छोड़कर होटल में लग्जरी लाइफ एन्जॉय करने की वजह से राजा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. हालांकि, थाईलैंड में राजा की आलोचना अपराध है. इसके लिए 35 साल तक की जेल हो सकती है.
पिता की मौत के तीन सालों बाद 2019 के मई में महा वजिरालॉन्गकोर्न को राजा बनाया गया था. राजा ने 4 बार शादियां की हैं. वे फिलहाल चौथी पत्नी के साथ रह रहे हैं. चौथी पत्नी पहले बॉडीगार्ड थीं. इससे पहले राजा ने महिला वेटर से तीसरी शादी सीक्रेट रखी थी, लेकिन 2005 में बेटा होने पर रिश्ते का खुलासा हो गया था. ये राजा अक्सर चर्चाओं में आते रहते हैं और आखिर चर्चा होगी भी क्यों नहीं, राजा काम ही ऐसे-ऐसे करते हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*