उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : कोरोना पर कमिश्नर ने दिए निर्देश

मीडिया लाइव,अल्मोड़ा : कोरोना वायरस(कोविड़-19) संक्रमण से बचाव एवं रोक-थाम के दृष्टिगत आयुक्त कुमांउ मण्डल डा. नीरज खैरवाल द्वारा आज मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से वी.सी के जरिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से सम्बन्धित रोक-थाम के लिये जो गाईड लाइन दी गयी है उसी गाईड लाइन के अनुसार सभी जिलाधिकारी कार्य करें। उन्होने कहा जिन लोगों को क्वारंटाइन फैसलिटी में रखा गया है 14 दिन के बाद उनका मेडिकल जांच अवश्य करें। मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की तैयारी की जाय। मण्डलायुक्त ने कहा क्वारंटाइन फैसलिटी में रखे गये लोगों हेतु कुछ ना कुछ गतिविधियां अवश्य करायी जाय साथ ही समय-समय पर उनकी कांउन्सिलिंग भी करायी जाय। उन्होने कहा जिन लोगों को राज्य आपदा रिलिफ फंड (एसडीआरएफ) व सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अन्तर्गत राशन वितरण किया जा रहा है। राशन वितरण के प्रमाण हेतु सम्बन्धित का फोटोग्राफ लिया जाय।
आयुक्त ने कहा जिन लोगांे के राशन कार्ड नही बने है साथ ही मजदूरो, महिलाओं, वृद्धो को मुख्यमंत्री रिलिफ फंड के अन्तर्गत खाद्य समाग्री वितरित की जाय। उन्होने कहा खाद्य समाग्री वितरण के समय सभी जिलाधिकारी सोशल डिस्टेंस का अनुपालन अवश्य करवाये। मण्डलायुक्त ने कहा जो भी काॅमर्शियल वाहन जनपदों में आ रहे है उनके ड्राइवर, क्लिनर व वाहन को सेनेटाइज कराने के साथ ही ड्राइवर व क्लिनर का स्वास्थ भी चैक कराया जाय। उन्होने कहा यदि बाहर जनपदो से पास बनाकर जो व्यक्ति आ रहे है उन्हे चैक कर लिया जाय साथ ही मेडिकल इमर्जेन्सी, आवष्यक बडी समस्या को लेकर जो आ रहा है उन्हे अनावश्यक न रोका जाय। मण्डलायुक्त द्वारा कोरोना संक्रमण को रोके जाने हेतु जनपदो में किये जा रहे कार्यो पर विस्तृत चर्चा की और सभी जिलाधिकारियों को आवष्यक दिषा-निर्देदिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, सीएमओ डा. सविता हयांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेष पुरोहित, डा. दीपांकर डेनियल आदि उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*