उत्तराखण्ड न्यूज़

कलीयासौड़ पुलिस का सम्मान किया ग्रमीण जनप्रतिनिधियों ने

जसपाल नेगी, श्रीनगर : वैश्विक महामारी COVID-19 के प्रकोप से पूरा जहां हलकान, परेशान है. पल-पल मौत की खबरें पूरी दुनिया को स्तब्ध कर रही हैं. ऐसे में हर इंसान का दायित्व बनता है कि वह स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों को गभीरता से अमल में लाये. साथ ही सरकार और प्रशासन के बनाये नियमों का पालन करें. इसके लिए देश-दुनिया के कोरोना वारियर अपनी जान हथेली में लेकर मानवता को बचाने की मुहिम में लगे हैं. जिनमे चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ और बाहर पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. ऐसे में ड्यूटी के घण्टो का भी कोई हिसाब नहीं, यहां तक कि  ये लोग अपने परिवार तक से नहीं मिल पा रहे हैं कारण साफ है, मौत और संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है. ऐसे में समाज के लोगों का दायित्व बनता है कि समय-समय पर बनाये गए नियम कायदों का पालन करते हुए इनका उत्साह बढ़ाए. इनकी बताई गई बात पर अमल करें. यही देखते हुए श्रीनगर गढ़वाल के आस-पास के ग्रामीण जन प्रतिनिधियों ने पास की पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया और लॉक डाउन के नियमों का पालन करने का विश्वास भी. साथ ऐसे पुलिस कर्मियों को अपने ही सरल और सहज तरीके से सम्मानित भी किया.

 बता  दें कि इस लॉकडाउन पीरियड के दौरान लगातार अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों का स्थानीय लोगों द्वारा सम्मान किया गया। कालियासौड़ पुलिस चौकी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर और रुद्रप्रयाग जिले की सीमा पर आने जाने वाले हरके व्यक्ति पर पैनी नजर और चैकिंग अभियान चलाये पुलिस कर्मियों को कालियासौड़ प्रधान सावित्री देवी, डुगरीपंथ की प्रधान ममता देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य कालियासौड़ प्रमोद राणा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका उत्साहवर्द्धन किया।
इस मौके पर चौकी इंचार्ज एसआई किशन चंद सती, हेड कास्टेबल राकेश कोटवाल , कास्टेबल महेंद्र, नागेंद्र गौड, भारत भूषण, देवेन्द्र गुसाई, दीपक आदि का सम्मान किया गया। उन्होंने सम्मान करने पर स्थानीय लोगों का आभार प्रकट किया। कहा कि आपकी सेवा और कुशलता के लिए वह दिन-रात डियूटी दे रहे है। इसलिए सभी सरकार के नियमों का पालन करे और घर में ही रहे। ताकि सभी सुरक्षित रह सके। ग्रमीणों में आशीष देव पांडेय, ज्योति चमोली, मनीष चमोली, सुनील कुमार, जयवीर रावत आदि लोग शामिल थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*