उत्तराखण्ड न्यूज़सियासत

नालसा मेगा ड्राइव धूलकोट माफी स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत वृहद नेत्र चिकित्सा कैंप का आयोजन

धीरेन्द्र भट्ट, देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 : नालसा मेगा ड्राइव धूलकोट माफी स्वास्थ्य शिविर अभियान के तहत ग्राम पंचायत में एक विशाल चिकित्सा एवं नेत्र शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) द्वारा संचालित मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून की ग्राम पंचायत धूलकोट माफी को चयनित किया गया है।

यह पूरा कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के मार्गदर्शन तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री हरीश कुमार गोयल के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के नेतृत्व में पिछले दो महीनों से इस ग्राम पंचायत में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य धूलकोट माफी को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाना है।

ये भी पढ़ें : मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर

धूलकोट माफी में क्यों लगा स्वास्थ्य शिविर

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से सीधे जोड़ना है। इसी कड़ी में 22 अक्टूबर, 2026 को ग्राफिक एरा अस्पताल एवं राही नेत्रधाम हॉस्पिटल के तकनीकी सहयोग से इस वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर को जमीन पर उतारा गया ताकि जरूरतमंदों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

शिविर में ग्रामीणों को क्या-क्या स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं

स शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ और कान-आंख के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। यहाँ 100 से अधिक लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही राही नेत्रधाम हॉस्पिटल की मोबाइल वैन द्वारा 129 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें जरूरी चश्मे व परामर्श दिए गए।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की आधिकारिक वेबसाइट

किया निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण

शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दिव्यांगजनों को दैनिक कार्यों में मदद के लिए वॉकर, बैसाखी और छड़ी बांटी। इसके अलावा मस्ती ज्यादे फाउंडेशन के सहयोग से गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए फोल्डिंग बेड, रजाइयाँ और गद्दे भी दिए गए।
60 दिनों में PLVs ने जमीन पर क्या बदलाव किए

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के 30 पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) पिछले 60 दिनों से धूलकोट माफी में घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं का फॉर्म भरवा रहे हैं।

PLVs द्वारा अब तक दिलाई गई मदद के मुख्य आंकड़े:
  • वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन: 09 वृद्धों और 09 दिव्यांगों को लाभ मिला।
  • स्वास्थ्य सुरक्षा: 27 आयुष्मान कार्ड और 70 श्रम कार्ड बनाए गए।
  • किसान सम्मान निधि: 36 पात्र किसानों को योजना से जोड़ा गया।
  • सफल ऑपरेशन: 07 लोगों के मोतियाबिंद के निशुल्क सफल ऑपरेशन कराए गए।
  • शिक्षा का अधिकार: 11 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया।
सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।