उम्मीद

पौड़ी में 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त: डीएम के निर्देश, आप भी नजर रखें

मीडिया लाइव, पौड़ी : राज्य की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त किया जाना है। इसी क्रम में पौड़ी सड़क गड्ढामुक्त अभियान में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर निकायों के अधिकारियों के साथ सड़कवार कार्ययोजना और प्रगति की समीक्षा की और 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक का आयोजन पौड़ी कलेक्ट्रेट में हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने जनपद की सभी सड़कों की मरम्मत की प्रगति की समीक्षा की। लोनिवि प्रांतीय खंड के नोडल अधिकारी ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है और निर्धारित समयावधि तक पूरा कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने निर्देश दिए कि जिन सड़कों की मरम्मत शुरू की जाए, उसे एक छोर से पूरा करते हुए आगे बढ़ाया जाए ताकि कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में बनी जिन सड़कों में क्षति हुई है और जो ठेकेदार की उत्तरदायित्व अवधि में हैं, उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदार से ही कराई जाए। पिछले वर्ष जिन कार्यों की अनुमति मिल चुकी है, उन्हें दोबारा पैच मरम्मत में शामिल न किया जाए।

कैसे होगी निगरानी?
डीएम ने रिहायशी क्षेत्रों में सड़क किनारे झाड़ी कटान और नालियों की सफाई कर जल निकासी सुचारु रखने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में देने के निर्देश दिए। एडीएम को निर्देशित किया कि जिन सड़कों का गड्ढामुक्त कार्य पूरा हो जाए, उनका संबंधित उपजिलाधिकारियों से निरीक्षण कराया जाए। साथ ही सभी अधिशासी अभियंताओं को 15 अक्टूबर के बाद गड्ढामुक्त होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। जनपद की अन्य सड़कों को भी अभियान में शामिल कर 20 सितंबर से प्रस्तावित कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी करने को कहा गया।

गुणवत्ता पर जोर
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत का कार्य केवल गड्ढों तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क की समग्र स्थिति देखी जाए। नगर निकायों को अपने क्षेत्रों में सभी वार्डों की गलियों में गड्ढों को चिन्हित कर मरम्मत की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एडीएम एफ आर चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रीना नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी संजय कुमार, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड जी एस तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*