उत्तराखण्ड न्यूज़

एनएसपी छात्रवृत्ति 2026-27: देहरादून में 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें

मीडिया लाइव, देहरादून : देहरादून के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर साल 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है।

समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को आदेश दिया है कि वे अपने पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन समय पर ऑनलाइन कराएं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा है कि यदि आखिरी तारीख के बाद कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल या कॉलेज की होगी।

इस योजना में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और दिव्यांग वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विभाग ने कहा है कि संस्थानों को न सिर्फ आवेदन लेना है बल्कि उनका सत्यापन भी समय पर पूरा करना है। यदि पोर्टल में कोई तकनीकी दिक्कत आती है तो उसके लिए ऑनलाइन मदद भी दी जा रही है। इसलिए सभी पात्र छात्र अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।