मौसम

पौड़ी गढ़वाल : सोमवार को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

मीडिया लाइव: पौड़ी जिले में भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए सोमवार 31 अगस्त को सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 31 अगस्त को जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की संभावना के मद्देनजर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार, 31 अगस्त, 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि संभावित भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों एवं गदेरों में तेज जलप्रवाह की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं गदेरों के समीप न जाएं तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों (रेहान, ऋतिक और फूल सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।। क्रिकेट (BCCI न्यू चीफ सेलेक्टर): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति (Men\'s Selection Committee) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।।दिल्ली पॉल्यूशन प्लान: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नया प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 40 जगहों पर निजी क्षेत्र (Private Sector) की मदद से 104 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लगाए जाएंगे।।