उत्तराखण्ड न्यूज़

हर शिकायत का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण करने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने 36 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों की एक-एक कर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक कार्रवाई दर्ज करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ताओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि उनकी संतुष्टि प्राप्त हो सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण शिकायतों का अनावश्यक क्लोजर न किया जाए तथा ट्रांसफर किए गए मामलों का नियमित फॉलोअप करते हुए उनकी प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए।

समीक्षा के दौरान अधिक किराया वसूली से संबंधित एक शिकायत पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, नामांतरण (म्यूटेशन) से संबंधित शिकायत पर तहसीलदार गैरसैंण को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क के नाम परिवर्तन संबंधी शिकायत पर उन्होंने ब्रिडकुल एवं सैनिक कल्याण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मांग एवं सुझाव से संबंधित शिकायतों पर भी नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों की पृथक समीक्षा कर उनका शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*