हेल्थ-केयर

लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था और दवाओं की गुणवत्ता की हुई जांच

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं मेडिकल स्टोरों पर औषधि नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि निरीक्षक चमोली हार्दिक भट्ट द्वारा कर्णप्रयाग स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोरों पर औषधि लाइसेंस की वैधता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों के क्रय-विक्रय तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम एवं उसके अंतर्गत निर्धारित नियमों के अनुपालन की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था का भी सत्यापन किया गया। इसके अलावा एक्सपायरी दवाओं के पृथक एवं सुरक्षित रखरखाव, मनःप्रभावी औषधियों के भंडारण तथा उनके क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेखों एवं बिलों का भी गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र से विभिन्न औषधियों के तीन नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्रित किए गए। साथ ही स्प्यूरियस (नकली/संदिग्ध) दवाओं की रोकथाम के उद्देश्य से भी तीन औषधियों के नमूने लिए गए।

औषधि निरीक्षक ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया कि नार्कोटिक औषधियों का वितरण केवल अधिकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के आधार पर ही किया जाए तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत लाइसेंस की सभी शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*