उत्तराखण्ड न्यूज़

दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी, 4जी सैचुरेशन तथा भारत नेट परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मोबाइल टावरों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज में प्रभावी सुधार हो सके। उन्होंने मोबाइल टावरों की परफॉर्मेंस, इंटरनेट स्पीड, नेटवर्क रेंज, कॉल गुणवत्ता एवं कवरेज से संबंधित सभी तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में कार्यशील टावरों की समीक्षा करते हुए जहां अतिरिक्त टावरों की आवश्यकता है, वहां सर्वे कर विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नेटवर्क संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी दूरसंचार कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लोंग सेगड़ी, कुनीगाड़, ईराणी, बिरही सहित अन्य गांवों एवं क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

भारत नेट परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में 4जी सैचुरेशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भारत नेट के तहत हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत भवनों की सूची तैयार कर आईटीडीए को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्यों, ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जिससे विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी दूरसंचार कंपनियों से समन्वय बनाकर नेटवर्क सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर नेगी, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित बीएसएनएल, एयरटेल, जियो, वीआई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*