उत्तराखण्ड न्यूज़

अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मिले योजनाओं का लाभ

मीडिया लाइव, पौड़ी: ‎‎गुरुवार को विकासखंड बीरोंखाल सभागार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी, विभागीय सेवाएं तथा शिकायतों के निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से कुल 276 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
‎
‎शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड माटी कला बोर्ड की उपाध्यक्ष राज्य मंत्री (दर्जाधारी मंत्री) अनुराधा वालिया ने दीप किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसेवा शिविर शासन और आमजन के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं, आवश्यक प्रमाणपत्रों, पंजीकरण तथा अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो रहा है।
‎
‎उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
‎
‎शिविर में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा 22 किसानों को कृषि सामग्री एवं पौध वितरित किए गए। बाल विकास विभाग ने 11 पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 98 तथा आयुष विभाग ने 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औषधियों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग ने 32 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजनाओं से लाभान्वित किया। राजस्व विभाग ने 13 लोगों को कृषक प्रमाण-पत्र एवं खाता-खतौनी की नकल उपलब्ध कराई। वहीं, रीप एवं एनआरएलएम के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 30 उत्पादों का विक्रय किया गया।
‎
‎शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।
‎
‎इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी एस.एस. बुटोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान राजे सिंह, मंडल अध्यक्ष ओम पाल बिष्ट, यशवंत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*