उत्तराखण्ड न्यूज़

उत्तराखण्ड के लोग बीजेपी से निराश,जनता के साथ मिलकर कांग्रेस हटाएगी सत्ता से: केसी वेणुगोपाल

मीडिया लाइव, देहरादून : हमने कल और आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।मुझे खुशी है कि यहां सभी नेता चुनावों में पूरी मजबूती के साथ लड़ने को तैयार हैं और हम जीतेंगे। हमने कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक की। जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ चार घंटे तक बैठक चली। साथ ही, हमने विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ भी मीटिंग की। ये कहना है कांग्रेस महासचिव संगठन केसी बेनुगोपाल का।

दरअसल उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस सहित तमाम दलों में तैयारियां तेज होती दिख रही हैं। ऐसे में जहाँ सत्तारूढ़ बीजेपी इस मामले में सबसे आगे नजर आ रही है वहीं उत्तराखण्ड कांग्रेस थोडा सुस्त दिखाई देती रही है। ऐसा कांग्रेस में सामान्य तौर पर दिखाई देता है। दोनों पार्टियों का काम काज का तरीका बहुत अलग है ऐसे में ये अंतर होना लाजमी ही है।

राजनीतिक दलों की गतिविधियों और बयानबाजियों के अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले भी हो सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से इस दिशा में तेजी दिखाई देने लगी है। राज्य में विधानसभा तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल दो दिन से उत्तराखण्ड के देहरादून में डटे हुए हैं। इन डॉन दिनों में उन्होंने पार्टी संगठन से लेकर तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग और सामूहिक रूप से मीटिंग्स की हैं। आज केसी वेणुगोपाल ने मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा कि उत्तराखंड के लोग बीजेपी सरकार से खासे निराश हैं, वे गुस्से में हैं और उत्तराखण्ड में सरकार बदलना चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस जनता के साथ मिलकर यहां परिवर्तन लाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*