नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

मनरेगा : 10 जुलाई तक E-KYC न करने पर जॉब कार्ड निरस्त हो सकता है निरस्त

मीडिया लाइव, देहरादून : चमोली जनपद में 1 जुलाई 2026 से VB-GRAM G मनरेगा योजना लागू होने के बाद बिना E-KYC पूर्ण किए बिना किसी भी मनरेगा श्रमिक को मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने बताया कि जनपद में पंजीकृत 1,09,118 मनरेगा श्रमिकों में से 23,775 श्रमिक अभी तक E-KYC प्रक्रिया से वंचित हैं।

ऐसे सभी श्रमिकों से अपील की गई है कि वे 10 जुलाई 2026 तक अपने ग्राम प्रधान या ग्राम रोजगार सेवक के माध्यम से E-KYC अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित श्रमिक के मनरेगा जॉब कार्ड को निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

जिला प्रशासन ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया है कि VB-GRAM G मनरेगा योजना के अंतर्गत अनुमन्य मनरेगा कार्यों को उसी योजना के तहत संचालित किया जाए। वहीं, व्यक्तिगत भूमि सुधार जैसे गैर-अनुमन्य कार्यों के लिए 10 जुलाई 2026 तक बिल एवं मस्टरोल फीडिंग की समय सीमा बढ़ाई गई है। सभी ग्राम पंचायतों को निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत बिल एवं मास्टर रोल फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूचियों का अनुमोदन ग्राम सभाओं की खुली बैठकों में किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को सूची पर कोई आपत्ति है, तो वह एक सप्ताह के भीतर अपने विकासखंड मुख्यालय या संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के पास लिखित आपत्ति दर्ज करा सकता है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*