उत्तराखण्ड न्यूज़

शिविरों में मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

मीडिया लाइव, चमोली : उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष अभियान के अंतर्गत 4 से 10 जुलाई तक थीम आधारित कार्यक्रम, 6 से 19 जुलाई तक बहुउद्देशीय शिविर तथा 4 जुलाई से चरणबद्ध रूप से स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नामित प्रतिनिधि की उपस्थिति रहेगी तथा मुख्यमंत्री के संबोधन का जनपद एवं सभी विकासखंडों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

4 से 11 जुलाई तक होंगे थीम आधारित कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

4 जुलाई को गोपेश्वर में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

5 जुलाई को थराली विकासखंड में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई पहल, नवाचार एवं योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

6 जुलाई को ज्योतिर्मठ विकासखंड में रेल, सड़क, रोपवे, उड़ान योजना एवं आधारभूत अवस्थापना विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर कार्यक्रम होगा।

8 जुलाई को कर्णप्रयाग विकासखंड में उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन देने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

9 जुलाई को दशोली विकासखंड में कृषि, उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

10 जुलाई को पोखरी विकासखंड में महिला सशक्तिकरण, युवा एवं सैनिक कल्याण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

11 जुलाई को गैरसैंण विकासखंड में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों एवं नवाचारों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

6 से 19 जुलाई तक लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर

सेवा पखवाड़ा के तहत प्रत्येक तहसील की चयनित न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*