उत्तराखण्ड न्यूज़

मनरेगा श्रमिकों एवं स्वयं सहायता समूहों को दी विस्तृत जानकारी

मीडिया लाइव, देहरादून: भारत सरकार की वीबीजी रामजी योजना के शुभारम्भ के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन, गोपेश्वर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण प्रतिभागियों को दिखाया गया।

इस अवसर पर योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं संभावित लाभों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिभागी उपस्थित रहे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिभागियों को इसके विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जनपद चमोली में वीबीजी रामजी योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा से भिन्न स्वरूप में संचालित होगी तथा इसके अंतर्गत निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से धरातल पर उतारने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योजना के तहत मिलने वाले लाभ, कार्यों के चयन की प्रक्रिया, क्रियान्वयन व्यवस्था तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं मनरेगा श्रमिकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए अधिकारियों ने योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए जागरूक रहने का आग्रह किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*