उत्तराखण्ड न्यूज़

जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश

मीडिया लाइव, देहरादून : शुक्रवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति का जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने, भरे हुए प्रपत्रों को वापस प्राप्त करने तथा उनका डिजिटाइजेशन कार्य भी ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी बीएलओ व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की प्रगति की सूचना प्रतिदिन सायंकाल तक कंट्रोल रूम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए आमजन से भी सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटाइजेशन कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ-साथ उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और निर्धारित अवधि के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-38, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोली के बीएलओ हरीश नैणवाल द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री नैणवाल ने न केवल सभी गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण किया, बल्कि सभी ईएफ (Enumeration Forms) का संग्रहण कर रिकॉर्ड समय मात्र पांच दिनों में उनका डिजिटाइजेशन भी पूर्ण कर लिया, जो अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के कुल 592 बीएलओ द्वारा 2,95,623 निर्वाचकों में से 2,95,356 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो 99.91 प्रतिशत की उल्लेखनीय उपलब्धि है। जिलाधिकारी ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण भी 7 जुलाई तक किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा। इसके उपरांत 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका चरणबद्ध निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को किया जाएगा।

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र चंद्र सती सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*