जन समस्याएं

समस्याओं को डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक-इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद में स्वच्छता एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एनआईसी सभागार, कलेक्ट्रेट से नगर निगम, नगर निकायों एवं कैंटोन्मेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कूड़ा निस्तारण के लिए शॉर्ट टर्म तथा लॉन्ग टर्म कार्ययोजना तैयार करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी विभागों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालय स्तर पर समीक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं ग्राउंड जीरो पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के लिए व्यावहारिक एवं बेहतर योजनाएं तैयार करें।
डॉ0 आशीष चौहान ने स्पष्ट किया कि कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों को चिन्हित करे जहां नियमित रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है तथा उन स्थानों के स्थायी समाधान के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों, जिला पंचायत तथा कैंटोन्मेंट बोर्डों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएं तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनमानस स्ट्रीट लाइट, यातायात सिग्नल, साइन बोर्ड, सड़क, नाली, कूड़ा एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं की फोटो, लोकेशन एवं विवरण सहित डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक पेज पर टैग करें। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री के.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एनआईसी सभागार में उपस्थित रहे, जबकि नगर निगम, नगर निकायों, कैंटोन्मेंट बोर्डों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*