उत्तराखण्ड न्यूज़

सरकारी जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त, जारी रहेगा अभियान

मीडिया लाइव, पौड़ी : जनपद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस कड़ी में तहसील कोटद्वार प्रशासन ने ग्राम लालपानी, पटवारी क्षेत्र सनेह में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।

राजस्व विभाग को मिली शिकायत तथा अभिलेखीय जांच में ग्राम लालपानी स्थित लगभग एक बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की। तहसील प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाते हुए उक्त भूमि को पुनः अतिक्रमणमुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान कानूनगो अतर सिंह तथा पटवारी सीता मुयाल सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजकीय भूमि की सुरक्षा एवं सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने सख्त निर्देश दिए हैं.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*