जन समस्याएं

11 जून को जिला कार्यालय में लगेगा आधार नामांकन शिविर

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला कार्यालय, पौड़ी में विशेष आधार नामांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य ऐसे पात्र नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिनका आधार कार्ड किसी कारणवश अब तक नहीं बन पाया है।

विशेष शिविर में 18 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के ऐसे नागरिकों के आधार नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अभी तक आधार संख्या प्राप्त नहीं कर सके हैं। शिविर में आधार नामांकन के लिए 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के आवेदकों को मतदाता पहचान पत्र अथवा ऑनलाइन सीआरएस पोर्टल से जारी जन्म प्रमाण पत्र अथवा फोटो एवं बारकोड/क्यूआर कोड युक्त ऑनलाइन स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।

इसी प्रकार 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए ऑनलाइन सीआरएस पोर्टल से जारी जन्म प्रमाण पत्र अथवा फोटो एवं बारकोड/क्यूआर कोड युक्त स्थायी निवास प्रमाण पत्र, माता अथवा पिता का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

शिविर में उन व्यक्तियों को भी विशेष रूप से सुविधा प्रदान की जाएगी, जिनका आधार नामांकन पूर्व में फिंगरप्रिंट कैप्चर न होने अथवा आइरिस प्रमाणीकरण संबंधी तकनीकी कारणों से लंबित रह गया था। ऐसे नागरिक निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपने आधार नामांकन अथवा लंबित प्रक्रिया का निस्तारण करा सकेंगे। इससे आधार से वंचित नागरिकों को पहचान संबंधी आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आधार नामांकन से वंचित पात्र नागरिकों तक इस महत्वपूर्ण सुविधा को पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी इच्छुक नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर आधार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*