उत्तराखण्ड न्यूज़

ताबड़-तोड़ चेकिंग अभियान में जुटा हुआ आरटीओ देहरादून

मीडिया लाइव, देहरादून : सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा ओवर स्पीड़िंग, रैश ड्राईविंग, बिना वैध प्रपत्रो के वाहन चलाना, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग, गाड़ियों में हूटर-सायरन, अनाधिकृत लाईट, काली फिल्म लगी होने आदि के विरूद्ध कार्यवाही हेतु देहरादून संभाग के अन्तर्गत देहरादून, विकासनगर, ऋषिकेश, रूड़की, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी क्षेत्र में 3 दिवसीय सघन चैंिकंग अभियान चलाया गया।

डाॅ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून के निर्देशन में 2 जून से 4 जून को चलाये गये तीन दिवसीय चैकिंग अभियान के तहत प्रवर्तन दलों द्वारा 230 गाड़ियों के चालान किये गये व 71 गाड़ियों को बन्द किया गया। चैकिंग अभियान के तहत ओवर स्पीड में 82 वाहनों, प्राईवेट वाहन में किराये पर सवारी ढोते पाये जाने पर 79 वाहनों के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना लाईसेंस, बिना बीमा, बिना सीट बैल्ट आदि अभियोगों में भी प्रवर्तन दलों द्वारा वाहनों के चालान किये गये हैं। प्रवर्तन दलों द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों यथा आईएसबीटी, रेवले स्टेशन, पर्यटक स्थलों, हाईवे, सीमावर्ती क्षेत्रों में उक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।

देहरादून में चैकिंग अभियान पंकज श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,(प्रवर्तन) देहरादून के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें परिवहन कर अधिकारी एमडी पपनोई, अनुराधा पन्त, प्रज्ञा पन्त एंव बाईक स्क्वाड भी सम्मिलित थे। ऋषिकेश में रश्मि पन्त, एआरटीओ, प्रवर्तन, हरिद्वार में नेहा झा, एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरूणा सैनी, भारत भूषण, मनीषा शाह, रूड़की में कृष्ण चन्द्र पलाड़िया एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी, नवीन तिवारी,संगीता धीमान, विकासनगर में अनिल नेगी, एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में मुकुल मरवाल परिवहन कर अधिकारी तथा टिहरी में सतेन्द्र राज, एआरटीओ प्रवर्तन एवं उत्तरकाशी में सुवर्णा नोैटियाल एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा अभियान चलाया गया।

आरटीओ इंफोर्समेन्ट देहरादून ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यटन सीजन को देखते हुए वाहनों के सुरक्षित संचालन, दुर्घटना नियंत्रण के दृष्टिगत वाहन चालकों को जागरूक और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाना था। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों व यात्रियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया है। इस दौरान वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की गयी है कि इस समय पर्यटन सीजन व यात्रा के चलते यातायात का काफी दबाव है जिस कारण सभी से ओवर स्पीड़िंग, रैश ड्राईविंग, नशे का सेवन कर वाहन न चलाने एवं किराये पर केवल पीले नम्बर प्लेट वाली व्यावसायिक वाहनों को ही प्रयोग करने की अपील की गयी है। उनके द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु यह अभियान समय-समय पर चलाया जाता रहेगा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*