उत्तराखण्ड न्यूज़

जिलाधिकारी ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवाल को जिला सभागार गोपेश्वर में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नमामि गंगे के तहत कार्य कर रही एसटीपी की कार्य कुशलता एवं गुणवत्ता एवं डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण, गीले कूड़े से कम्पोस्ट खाद का विवरण एवं उससे प्राप्त आय, कॉम्पेक्ट मशीन से तैयार प्लास्टिक और बायोमेडिकल बेस्ट प्रबंधन की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अलकनंदा एवं अन्य नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं निकाय क्षेत्रों में निर्मित श्मशान घाटों में नियमित सफाई रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को बायोमेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत द्वारा 9 विकासखण्डों में संचालित कॉम्पेक्टर मशीनों की जानकारी ली एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया कि सभी कॉम्पेक्टर मशीनों की मरम्मत करवाने के साथ ही माणा गाँव में कॉम्पेक्टर मशीन लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोपेश्वर, अनिल पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कूड़ा कचरा अधिनियम 2013 के तहत अप्रैल माह में 34 चालान किये गये जिनसे 8400 की धनराशि प्राप्त हुयी वहीं एंटी लिटरिंग एण्ड एंटी स्पिटिंग एक्ट के तहत अप्रैल माह में 42 चालानों से 8200 की धनराशि प्राप्त हुयी।

इस दौरान बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*