उत्तराखण्ड न्यूज़

एसआईआर अभियान हेतु प्रारंभिक कार्यों में तेजी लाएं

मीडिया लाइव, देहरादून: उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दृष्टिगत जनपद स्तरीय सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

आगामी एसआईआर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रारंभिक एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाए, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को बूथवार व्यवस्थाओं, लॉजिस्टिक प्लान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आवश्यक अभिलेखों के अद्यतन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*