जन समस्याएं

नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन स्थगित, सरकार ने दिए सकारात्मक कदम उठाने के संकेत

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड में नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन और आमरण अनशन की तरफ बढ़ रहा था। आंदोलनकारी करीब 23 दिनों से आमरण अनशन पर थे। लेकिन बीते तीन दिन पहले अभ्यर्थियों ने परेड ग्राउंड में पानी की टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांग है कि नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार (Year-wise) लागू किया जाए और 2000 रिक्त पदों पर पुरानी प्रक्रिया से भर्ती शुरू हो।

इस आंदोलन को तेज और उग्र होता देख उत्तराखंड कांग्रेस ने इसे अपना समर्थन दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आंदोलन का समर्थन करते हुए टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वह आंदोलनकारियों के साथ पूरी तन्मयता के साथ नजर आई। आंदोलकारियों की मांगों को लेकर आज सरकार ने कुछ सकारात्मक कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। जिसके बाद पानी की टंकी पर चढ़े हुए आंदोलनकारी नीचे उतर आए हैं। इससे पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। उधर, मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बयान दिया है। जिसमें उन्होंने नर्सिंग बेरोजगारों के मांग पत्रों का परीक्षण कराने की बात कही है।

कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि 157 दिन तक एकता विहार स्थित धरना स्थल और उसके बाद 60 घंटे तक परेड ग्राउंड स्थित पानी की टँकी में चढ़ने के बाद आखिरकार सरकार ने नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों पर आगे कदम बढ़ाया है। जिसका हम तहे दिल से स्वागत करते हैं।

सरकार द्वारा प्रयास के बाद हमने भी अपने आंदोलन को खत्म करने का निर्णय किया है। लेकिन हम आज भी कहते हैं अगर सरकार ने आगे कोई भी आनाकानी करी तो हम फिर से दोगुनी ताकत से आंदोलन करेंगे।नर्सिंग कर्मचारियों की इस लड़ाई में सहयोग व समर्थन देने वाले सभी साथियों का आभार व धन्यवाद। हम सब मिलकर अपने युवाओं की हर लड़ाई को मजबूती से ऐसे ही लड़ेंगे और जीतेंगे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*