उत्तराखण्ड न्यूज़

चुनावी मोड: नालियां, सुरक्षा दीवारें और जल निकासी कार्य होंगे पूर्ण  

मीडिया लाइव, देहरादून: प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सोमवार को विकासखंड ऐकेश्वर क्षेत्र में 73 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनने वाले तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।  

आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि संगलाकोटी गांव के लिए तीन वर्ष पूर्व ग्रामसभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण को स्वीकृति दी गई थी। दूसरे वर्ष प्रथम चरण का कार्य पूरा किया गया और अब तीसरे वर्ष में द्वितीय चरण के निर्माण को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इस चरण में जल निकासी नालियां, सुरक्षा दीवारें और पुस्तों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी-पोखड़ा मोटर मार्ग की स्थिति में सुधार किया गया है।

साथ ही संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत और कोलाबिजोरा पानी क्षेत्र में सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रिंग मार्ग का निर्माण कराया गया।संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर कॉलेज तक भी मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है।

मंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान संगलाकोटी बाजार में आई समस्याओं को दूर करने के लिए नाली निर्माण, सड़क पर टाइल्स लगाने और मलबा हटाने का कार्य भी पूरा कराया गया है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष जोशी सहित राकेश नैथाण, हरीश पोखरियाल, पार्वती देवी, सुनील रावत, सुयश रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*