उत्तराखण्ड न्यूज़

जुलाई एवं नवंबर माह में विशेष लोक अदालतों का  होगा आयोजन

मीडिया लाइव, चमोली : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद चमोली में दिनांक 18 जुलाई, 2026 (तृतीय शनिवार) तथा 21 नवम्बर, 2026 (तृतीय शनिवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों में किया जाएगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी एवं गैरसैंण में किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 से संबंधित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

सिविल जज (सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से वादों का त्वरित एवं सरल समाधान किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को समय एवं धन की बचत होगी। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे अपने मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*