अन्यउत्तराखण्ड न्यूज़

डीएम ने रिसॉल्व करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों के लंबित प्रस्तावों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्थाओं बीआरओ एवं एनएचआईडीसीएल द्वारा संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिशासी अभियंता को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी क्षेत्र के मध्य मार्ग सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी लंबित प्रस्तावों का संबंधित विभागों के समन्वय से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित भूमि विवाद के प्रकरणो को उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र सुलझाने तथा कार्य प्रारंभ करने की बात कही । इसके अतिरिक्त उन्होंने भनेर पानी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु आवश्यक ब्लास्टिंग की अनुमति लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीआरओ से अधिशासी अभियंता केटी राव, एनएचआईडीसीएल के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*