संस्कृति-पर्यावरण

बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने रविवार को जनपद के माननीय प्रभारी व ग्राम्य विकास,लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान चारधाम यात्रा और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

गढ़वाल मंडल विकास निगम पीपलकोटी में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को माँ नंदा देवी राजजात यात्रा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा, नंदप्रयाग, भनेरपानी, पागलनाला सहित अन्य स्थानों पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने बात कही। उन्होंने हाईवे के सुधारीकरण कार्य से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा से पूर्व यातायात को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ धाम के साथ ही अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण को लेकर योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्ताव, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, एसीएमओ वैभव कृष्णा, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*