संस्कृति-पर्यावरण

नरेन्द्र सिंह नेगी की रचनाधर्मिता पर गायन सप्ताह का आयोजन

मीडिया लाइव, श्रीनगर : श्रीनगर (गढ़वाल ), 17 अप्रेल lहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र द्वारा उत्तराखण्ड के गीत संगीत में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के योगदान को देखते हुए नरेन्द्र संगीत सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 80 से अधिक प्रतिभागियों ने गायन के लिए अपनी प्रविष्ठियां भेजी हैं जो इस मंच पर अपना गायन करेंगे।

नरेन्द्र सिंह नेगी के गीत संगीत की परंपरा जो उत्तराखण्ड की लोक-संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है उसी की प्रस्तुति नरेन्द्र संगीत सप्ताह में की जा रही है। यह पहला अवसर है जब 52 साल से गढ़वाली गीत संगीत की दुनिया में शिखर पर पहुंचे कलाकार नरेन्द्र सिंह नेगी की रचनाधर्मिता और गायन पर कोई ऐसा आयोजन हो रहा हो। इस समारोह का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि यह बहुत की सकारात्मक आयोजन है जो लोक-संस्कृति के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखण्ड में लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी का महत्वपूर्ण योगदान है और नई पीढ़ी उनसे बहुत प्रभावित है। स्वर के संस्कारित भाव को स्थापित करने वाले कलाकार के रूप में नरेन्द्र सिंह नेगी देश और दुनिया में पहचाने जाते हैं।
कुलपति ने लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केन्द्र के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह केन्द्र अपनी ऐसी छवि स्थापित करे जैसा संगीत के क्षेत्र में प्रयाग संगीत समिति है जहां से संगीत का हर साधक प्रमाणित होना चाहता है। मेरी कामना है इस केन्द्र के प्रति भी कलाकारों में ऐसा सम्मान हो और इसके लिए काम करने आवश्यकता है।

कुलपति ने कहा कि यह केन्द्र उत्तराखण्ड के ढोल, लोक-संस्कृति की परंपराओं, अपना अवदान करने वाले कलावतों की कलाओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने और संवेदनशील ढंग से संस्कृति को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में कार्य करेगा। डॉ श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि हमने विश्वविद्यालय में गढ़वाली भाषा संस्कृति के संरक्षण केन्द्र की स्थापना की है इस केन्द्र के माध्यम से भाषा की श्रीवृद्धि के लिए कार्य किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे गढ़गौरव नरेन्द्र सिंह नेगी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने मेरे कार्य को इतनी गंभीरता से लिया इसे मैं अपना सौभाग्य समझता हूॅं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम युवाओं के लिए अवसर पैदा करेंगे।नेगी ने ठंडो रे ठंडो मेरा पाड़ै कि हवा ठंडी पाणी ठंडो गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर केन्द्र के संस्थापक डॉ डी.आर. पुरोहित ने कहा कि इस तरह की परंपरा बंगाल में रवीन्द्र संगीत के नाम से जानी जाती है। उत्तराखण्ड में इस परंपरा के योग्य कलाकार हैं नरेन्द्र सिंह नेगी। विश्वविद्यालय का यह महत्वपूर्ण आयोजन है और इस कार्यक्रम को आयोजित कर विश्वविद्यालय ने एक नई परंपरा शुरू की है जो सराहनीय है।

नरेन्द्र संगीत सप्ताह के पहले दिन सतपुली से आई हेमलता बिष्ट, अम्बिका किमोठी (ऋषिकेश), डॉ.सर्वेश सुयाल(देहरादून),जैंतोली चौंदकोट से आई सूमा रावत,लव मैठाणी, अंकित भट्ट, शकुन्तला नेगी,प्राची कण्डवाल और केंद्र के सहायक निदेशक महेन्द्र सिंह पंवार ने अपने गीतों की प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में हर आयु वर्ग और क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंच रहे हैं यहां ऐसे कलाकार भी आ रहे हैं जिन्हें पहली बार मंच मिल रहा है।ऐसे कलाकार भी पहुंच रहे हैं जिन्होंने आज तक किसी मंच में प्रस्तुति नही दी है।उनके लिए यह मंच केन्द्र की उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक डॉ संजय पाण्डेय और निदेशक गणेश खुगशाल गणी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिपिन बलूनी, कुलसचिव प्रोफेसर वाईएस रैवानी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर ओ पी गुसाईं,डीन नियुक्ति एवं पदोन्नति प्रो. मोहनसिंह पंवार‌ सहित बड़ी संख्या में संस्कृतिकर्मी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*