उत्तराखण्ड न्यूज़

मंत्री से मिला आंगनबाड़ी संघ का प्रतिनिधिमंडल

मीडिया लाइव, देहरादून : उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बाल विकास एवं महिला से सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की पदोन्नति होने पर धनबाद ज्ञापित किया। इसके अलावा वर्तमान में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री ने प्रतिमंडल की बातों को सुना और समस्याओं को चिन्हित कर ,उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित किए जा रहे हैं, भवन किराया की धन राशि,शासनादेश में संशोधन करने हेतु,किराए की धनराशि माता समिति में के खाते में दी जाए, ना कि भवन स्वामी के खाते में। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय से संबंधित, किस माह का मानदेय आ रहा है वह स्पष्ट नहीं होता असमंजस स्थित है, पासबुक में अंकित होना चाहिए कि किस महीने का मानदेय आया है।

2021 करोना काल में विभाग द्वारा सेनेटरी नैपकिन पैड महिलाओं एवं किशोरियों को लाभ देने के उद्देश्य से निशुल्क वितरण के आदेश दिए गए, और निशुल्क की वितरण किए गए ,वर्तमान में विभाग द्वारा, कोरोना काल में निशुल्क दिए गए, सेनेटरी नैपकिन पैड के रुपए जमा करने का दबाव बनाया जा रहा, जिसको की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जमा करने में असमर्थ हैं।

पिछले दिनों विभाग द्वारा जो सेनेटरी नैपकिन केंटो में भिजवाए गए कई जगहों पर₹15 में बिक्री हेतु कहा गया है, लेकिन लाभार्थी वर्ग इसको नहीं खरीद रहे हैं, इसलिए निवेदन है कि पूर्व की भांति 6 रुपए में ही इसकी बिक्री के आदेश दिए जाएं। विभाग द्वारा स्मार्टफोन ऑन लाइन कार्य करने के लिए उपलब्ध कराए गए, लेकिन सिम रिचार्ज की धनराशि अत्यधिक कम होने से समस्या आ रही है, कृपया इस धनराशि को बढ़ाया जाए।पोषण ट्रैक्टर में फेस कैप्चर में आ रही समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया गया।

इसके अलावा इस माह के अंत तक, सभी संगठनों के साथ, एक बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया, जिसमें विभागीय उच्च अधिकारी भी सम्मिलित रहे, जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक सभी संगठनों के साथ संयुक्त बैठक की जाएगी।अंत में मानदेय वृद्धि के विषय में चर्चा की गई जिस पर उन्होंने कहा कि कुछ समय और इंतजार करें, इस पर सरकार में एक्सरसाइज चल रही है विचार मंथन हो रहा है,संतोषजनक मानदेय वृद्धि की जाएगी।सभी बहनों से अनुरोध है कृपया अपने ब्लॉक एवं जिला स्तरीय समस्याओं को नोट कर प्रदेश पदाधिकारी तक पहुंचाने की कृपा करें।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल, जिला संयोजिका मधु पुंडीर जी,शहर अध्यक्ष तनु बाबा जी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष नीलम चौहान, बिन्नी देवी,ब्लॉक अध्यक्ष सविता सजवान , मालती रावत शामिल रहीं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*