उत्तराखण्ड न्यूज़

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय हिमोत्थान परियोजना समिति की समीक्षा बैठक ली

मीडिया लाइव, चमोली: डीएम गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को गोपेश्वर में जिला स्तरीय हिमोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पर्यटन, रीप, डेयरी विकास एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को हिमोत्थान सोसाइटी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, स्थानीय जनता को रोजगार प्रदान करने, आमदनी में वृद्धि करने व जीवन स्तर को सुधारने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये।

हिमोत्थान सोसाइटी चमोली के टीम लीडर डा आर एस कोश्यारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि हिमोत्थान सोसाइटी टाटा ट्रस्ट की एक पहल के रूप में वर्ष 2007 से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख में प्रारम्भ किया गया था। यह सोसाइटी विशेषकर ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आजीविका के स्थायी साधन विकसित करना व स्थानीय जनता को अलग-2 क्षेत्रों में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करवाना है।

हिमोत्थान सोसाइटी जनपद के थराली, देवाल, कर्णप्रयाग,दशोली एवं जोशीमठ विकासखंड के 218 गॉव में कार्य कर रही है। जो पशुपालन, मोन पालन, कृषि, पर्यटन, और जल संरक्षण के माध्यम से स्थानीय जनता को अतिरिक्त आमदनी के स्रोत के रूप में सहायक सिद्ध हो रही है।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी, जयप्रकाश तिवारी, हिमोत्थान संस्था से शशिभूषण उनियाल, दीक्षा पुण्डीर एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*