उत्तराखण्ड न्यूज़

मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित में समन्वय बनाकर काम करने और सभी विभागों को गतिमान कार्यो में तेजी लाने व शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर भी नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा अपने स्तर से करें वहीं सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर भूमि स्थानांतरण एवं अन्य भूमि सम्बन्धी प्रकरणों को समय से पूर्ण करायें। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं एवं जो भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें पोर्टल पर अपडेट करवा लें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दानगर में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एक्सरे मशीन लगवाने एवं टेक्नीशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती में आ रही दिक्कत को गंभीरता पूर्वक रिजॉल्ब करनें और कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल को बचाने हेतु स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना तैयार करने, आपदा प्रबंधन विभाग को आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*