उत्तराखण्ड न्यूज़

एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के आकर्षक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

मीडिया लाइव, पौड़ी : जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को कोटद्वार स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में समापन हो गया। समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक उपासना सिंह, विवेक चौहान, सुनील गुप्ता, बालेन्द्र कुमार, मयंक कोठारी, ममता, विवेक अग्रवाल, जयदीप बिष्ट, अजय गुप्ता सहित लोग उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*