सियासत

कांग्रेस का बड़ा सियासी कदम: दिल्ली में इन बड़े नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, नई दिल्ली : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उलटफेर की रेस शुरू हो गयी है। इस कड़ी में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को पहली मात देते हुए कांग्रेस ने कदम बढ़ा दिए हैं। खबर के मुताबिक बीजेपी पृष्ठभूमि के नेताओ को दिल्ली में कांग्रेस ने। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत ,उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर दी है।

सियासी नजरिये से कांग्रेस के लिए यह बड़ी खबर है। जहाँ राज्य के 6 बड़े चेहरों ने कांग्रेस का दामन थामा। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि आज भाजपा नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से राज्य में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं. भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है. कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य के भीतर सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार स्नेहा मिल रहा है, इसीलिए आज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा जिस तरह भाजपा की नीतियों से जनता का मोह भंग हो रहा है उसे देखते हुए अब भाजपा के नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है। उनका विश्वास कांग्रेस पार्टी की रीतियों और नीतियों में बढ़ गया है। इसलिए इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है।

पार्टी ने आज सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत किया। उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। यह भाजपा के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की पहली खेप है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के और भी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।