उत्तराखण्ड न्यूज़

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख़्त, 135 नमूने जांच को रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे

मीडिया लाइव,पौड़ी : होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख़्ती बढ़ा दी है। जनपद में मिठाई, दूध, दुग्ध उत्पाद एवं फलों के रस सहित विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के कुल 135 नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग पौड़ी के सहायक आयुक्त पी.सी. जोशी ने बताया कि होली के दौरान बाजारों में बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्रवाई के तहत पांच खाद्य व्यवसाय संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर मामला दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। वर्तमान में जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 41 दीवानी वाद अपर जिलाधिकारी न्यायालय तथा 5 आपराधिक वाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय पौड़ी में विचाराधीन हैं, जिनमें न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त ने बताया कि विभाग ने उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान बाजारों में अधिकांश खाद्य सामग्री पूर्व-पैक अवस्था में उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ता सामग्री खरीदने से पहले पैकेट पर निर्माता का नाम-पता, निर्माण तिथि एवं उपभोग की अंतिम तिथि अवश्य जांच लें तथा खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें। कहा कि किसी भी खाद्य सामग्री के संबंध में शिकायत होने पर उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत दे सकते हैं या भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आमजन की जागरूकता के लिए ‘त्वरित परीक्षण द्वारा मिलावट की पहचान’ नामक ई-पुस्तिका भी उपलब्ध है, जिसमें 120 खाद्य वस्तुओं में मिलावट की पहचान संबंधी मूलभूत जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटद्वार संदीप मिश्रा उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*