उत्तराखण्ड न्यूज़

ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सवाड़ गांव में बने केंद्रीय विद्यालय के संबंध में वर्चुअल माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवाड़ गांव में संचालित किए जाने वाले केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन में फायर सेफ्टी, मरम्मत एवं रखरखाव, बाउंड्री वॉल तथा फेंसिंग आदि कार्य स्थायी भवन के निर्माण तक सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगामी जिला योजना में आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, जिससे इस शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विद्यालय में बिजली फिटिंग, पानी का कनेक्शन, शौचालय व्यवस्था,खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय को इस सत्र से प्रारंभ करने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत, ग्राम प्रधान आशा धपोला, सवाड़ से आलम सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अल्ला दिया, खंड शिक्षा अधिकारी देवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*