उत्तराखण्ड न्यूज़

नयार महोत्सव की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने ली समीक्षा

मीडिया लाइव, पौड़ी: आगामी 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नयार महोत्सव की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध, सुरक्षित एवं प्रभावी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि नयार फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली वायु, भूमि एवं जल क्रीड़ाओं सहित सभी गतिविधियों की समुचित, सुरक्षित एवं समयबद्ध तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएँ। उन्होंने कहा कि आयोजन की प्रत्येक गतिविधि तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए, जिससे प्रतिभागियों एवं दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाओं, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य विभिन्न गतिविधियों मे शामिल प्रतिभागियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नयार महोत्सव का उद्देश्य जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देना, प्राकृतिक व सांस्कृतिक विरासत के साथ साहसिक पर्यटन की संभावनाओं का प्रचार-प्रसार करना तथा स्थानीय युवाओं को सहभागिता और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लोनीवि विवेक सेमवाल, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अरुण कुमार वर्मा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*