उत्तराखण्ड न्यूज़

फिंगरप्रिंट बेस्ड ईवीएम के संवर्धन हेतु पुरस्कार

मीडिया लाइव, देहरादून: राजकीय इंटर कॉलेज मेंरगांव के प्रवक्ता (भौतिक विज्ञान) संदीप कुमार को उनके नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट फिंगरप्रिंट आधारित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के संवर्धन हेतु ₹11,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार हैकाथन 2.0 कार्यक्रम के दौरान 23 जनवरी 2026 को एससीईआरटी, देहरादून के सभागार में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि संदीप कुमार इससे पूर्व हैकाथन 1.0 के विजेता रह चुके हैं। हैकाथन 2.0 में उनके द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट की उपयोगिता, तकनीकी नवाचार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने की संभावनाओं को देखते हुए यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

पुरस्कार निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा अगस्त्य फाउंडेशन के सहयोग से प्रदान किया गया।इस अवसर पर संदीप कुमार ने बताया कि उनके द्वारा विकसित फिंगरप्रिंट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में मतदाता की पहचान बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट) डाटा के माध्यम से की जाती है, जिससे फर्जी मतदान की संभावना को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संदीप कुमार ने यह भी बताया कि प्राप्त पुरस्कार राशि का उपयोग वे इस प्रोजेक्ट को और अधिक सुरक्षित, तकनीकी रूप से उन्नत और व्यावहारिक बनाने में करेंगे, ताकि भविष्य में इसे व्यापक स्तर पर लागू किए जाने की संभावनाओं पर काम किया जा सके।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिक्षा जगत में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*