उत्तराखण्ड न्यूज़

देहरादून में बाल गृह व चाइल्ड हेल्पलाइन कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण

मीडिया लाइव, देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड, किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अंतर्गत संचालित राजकीय, स्वैच्छिक बाल गृहों के कार्मिकों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कार्यरत कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण विभाग मीना बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी महिला कल्याण राजीव नयन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देहरादून नमिता ममगई, सुधीर गुलाटी, सुभाष चन्द्र गोयल, श्रद्धानंद बाल विनीता आश्रम के अधिष्टाता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोर न्याय अधिनियम 2015 संशोधित 2021 के अंतर्गत पंजीकृत राजकीय, स्वैच्छिक बाल गृहों में निवासरत अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित, अभ्यर्पित दिव्यांग बच्चों एवं देखरेख व आवश्यकता वाले बच्चों के साथ कर्मियों द्वारा किये जाने वाले व्यवहार, आचरण व नवजात शिशु की देखभाल हेतु समस्त बाल गृहों के कार्मिकों व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के कर्मियों को प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू राणा, पीएम माउंटेन चिल्ड्रन फाउंडेशन से सुधीर भट्ट, विधि अधिकारी महिला कल्याण समीक्षा शर्मा, क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट पूजा शर्मा, प्रोग्राम प्रबंधक प्रीति उपाध्याय, एस०सी०पी०एस० से प्रशिक्षण में समस्त संस्थाध्यक्ष व कार्मिक जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन के लगभग 120 कार्मिक उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*