उत्तराखण्ड न्यूज़

ट्रेकर्स के रजिस्ट्रेशन व ट्रेक रूट प्रबंधन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक

मीडिया लाइव, चमोली: शुक्रवार को जनपद में सुरक्षित ट्रैकिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकर्स के रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेक रूट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के अन्तर्गत स्थित सभी ट्रेक रूटों पर वर्तमान में अनुमति प्रदान किये जाने की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा विभिन्न वन प्रभागों एवं संरक्षित क्षेत्रों में संचालित ट्रेक मार्गों पर ट्रेकर्स के सुरक्षित आवागमन की स्थिति पर चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ट्रेक मार्गों की वहन क्षमता का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक आकलन कर निर्धारित क्षमता से अधिक ट्रेकर्स को अनुमति न दी जाये, ट्रेकर्स का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन किया जाये, साथ ही वन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्बंधित पुलिस थाने और आपदा प्रबंधन विभाग को ट्रेकर्स की सूचना आवश्यक रूप से दी जाए,इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेक मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित किये जाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखे जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को संबंधित टूर एजेंसी के साथ मीटिंग कर ट्रेकर्स को ट्रैक के समय आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने, और ट्रेकर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सम्बंध में आवश्यक गाइडलाइन तैयार करने के दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से ट्रेकिंग गतिविधियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा, और जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, एसडीओ बद्रीनाथ विकास दरमोडा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*