उत्तराखण्ड न्यूज़

एसडीएम-एआरटीओ ने दिया नियमों के पालन का सख़्त संदेश

मीडिया लाइव, पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत थलीसैंण से बीरोंखाल मोटर मार्ग पर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मंगल सिंह की उपस्थिति में किया।

अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 3 वाहनों के चालान किए गए। जांच में कुछ वाहन बिना वैध कागजात, बिना टैक्स एवं बिना हिल ट्रैवलिंग सर्टिफिकेट के संचालित पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त, हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी वैध दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट व अन्य सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*