जन समस्याएं

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 967 शिकायतें दर्ज, 716 शिकायतों का निस्तारण

मीडिया लाइव, चमोली : परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में मंगलवार को आपदा कार्यालय सभागार में प्रशासन गांव की और व जन जन की सरकार जन जन के द्वार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सुशासन सप्ताह, प्रशासन गॉव की और व जन जन के द्वार को लेकर चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी केके पंत ने बताया कि जनपद में ’’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ कार्यक्रम के तहत जनपद में वर्तमान तक छः बहुउदेशीय शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें जनपद की जनता ने कुल 967 शिकायतें दर्ज करायी हैं जिसमें से कुल 716 शिकायतों का निस्तारण वर्तमान तक किया जा चुका है।

सहायक कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि कोषागार चमोली द्वारा एक क्यूआर कोड तैयार किया गया है जिसे स्कैन करने पर आमजन को कोषागार सम्बन्धी सभी योजनाओं की जानकारी उनके मोबाइल पर ही मिल सकेगी।परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को विभिन्न पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के साथ ही जिला प्रशासन को प्राप्त सभी शिकायतों की वर्तमान सुशासन पोर्टल पर भी दर्ज कराने के दिये निर्देश।इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*