उत्तराखण्ड न्यूज़

पहल: एकेश्वर में बालिकाओं को मिला कैरियर मार्गदर्शन

मीडिया लाइव, पौड़ी: बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या राजकीय इंटर कॉलेज, एकेश्वर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से किया गया।कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी द्वारा बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना की उद्देश्यों एवं लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित प्रदीप नेगी ने छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करना चाहिए, जिससे वे भविष्य में सफलता प्राप्त कर सकें।खंड विकास कार्यालय से सुशील कुमार ने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित डाॅ. मोनिका असवाल ने चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने किशोरियों में बढ़ रही पीसीओडी समस्या, उसके कारण, लक्षण एवं समाधान पर भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में सुपरवाइजर शारदा रानी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बालिकाओं को योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सकारात्मक मार्गदर्शन, स्वस्थ जीवनशैली एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*