उत्तराखण्ड न्यूज़

विंटर लाइन कार्निवाल के रंग में सजने लगा मसूरी, 24-29 दिसंबर तक चलेगा उत्सव

मीडिया लाइव, देहरादून : मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटरलाइन कॉर्निवाल के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर इस वर्ष मसूरी विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सुझाव पर इस बार यह कार्निवाल 26 दिसंबर की सामान्य तारीख से पहले उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नायक इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती पर 24 दिसंबर से शुरू होगा। कार्निवाल का प्रत्येक दिवस महान विभूतियों के नाम समर्पित रहेगा। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महोत्सव होगा। वहीं शहीदों, पद्मश्री विजेताओं, रस्किन बॉड और राज्य अन्य महानायकों के नाम से भी कार्निवाल दिवस समर्पित रहेंगे। इस बार कार्निवाल एक स्थान के बजाय गांधी चौक, शहीद स्थल, पिक्चर पैलेस, लण्ढोर चौक, टाउन हॉल सहित अनेक स्थानों पर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। मा0 मंत्री ने समिति को मसूरी महोत्सव का ब्राउज़र शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मसूरी महोत्सव समिति में खेल और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को भी सम्मिलित किया जाए। मसूरी कार्निवाल में स्थानीय कलाकार एवं लोगों को वरीयता दी जाए। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा से रूबरू होने का मौका मिल सके। मा0 मंत्री ने निर्देश दिए कि विंटर कार्निवाल के लिए मसूरी को दुल्हन की तरह सजाया जाए। चौक चौराहों पर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और वॉल पेंटिंग की जाए। कार्निवाल में स्थानीय लोगों की सहभागिता के लिए पालिका के सभी वार्डाे के मध्य खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रखी जाए। कार्निवाल में स्टार गेजिंग, ट्रैकिंग, विंटर लाइन व्यूविंग, रॉक क्लामिंग आईटीबीपी बैंड, फोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों को भी सम्मलित करें। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेस वे सहित सभी प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग स्थापित कर मसूरी महोत्सव-2025 का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को मसूरी सड़क एवं रैलिंग सुधारीकरण कार्याे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मसूरी के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था हो सके, इसके लिए दूसरी तरफ की सड़क ठीक कराने पर भी जोर दिया। मा0 मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्निवाल के दौरान सभी लाइन डिमाटमेंट एक्टिव रहे। बिजली, पानी, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सटल सेवा, सुरक्षा, सफाई सहित ठंड के चलते अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मसूरी महोत्सव समिति के सदस्यों ने विंटर कार्निवाल के भव्य आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रदेश संयोजक संस्कृति प्रकोष्ठ राजेन्द्र रावत, पूर्व जिला मंत्री सतीश ढ़ौडियाल आदि सहित जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल कुमार, एसडीमए प्रत्यूष सिंह एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*