खेती- किसानी

12 काश्तकारों को बांटे गए लीलियम के 24 हजार बल्ब

मीडिया लाइव, चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर चमोली जनपद में फूलों की खेती के जरिए काश्तकारों की आय बढाने के उद्यान विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला योजना के माध्यम से विभाग ने इस वर्ष जनपद में बड़े पैमाने पर लीलियम की व्यावसायिक खेती करने का कार्य शुरु कर दिया है। विभाग की ओर से जिले में लीलियम के बल्ब वितरण का कार्य शुरु कर दिया है। बुधवार को उद्यान विभाग की ओर से दशोली ब्लॉक के रौली, मंडल, बैरागना और कोटेश्वर गांव के 12 काश्तकारों को लीलियम के 24 हजार बल्ब का वितरण किया गया।

मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने बताया कि चमोली जनपद में बीते दो वर्षों से विभाग की ओर से 16 काश्तकारों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के तहत लीलियम का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे काश्तकारों की बेहतर आय प्राप्त हो रही है। जिसे देखते जिलाधिकारी चमोली महोदय के निर्देश पर इस वर्ष जनपद में लीलियम के उत्पादन को बढ़ाने की योजना बनाई गई है। जिसके जिला योजना की ओर से 19 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे विभाग ने इस वर्ष लीलियम के 1 लाख बल्ब के रोपण की योजना बनाई है। जिनमें से वर्तमान तक 32 काश्तकारों को 50 हजार बल्ब वितरित कर रोपण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से काश्तकारों को जहां लीलियम के कृषिकरण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लीलियम के स्टिक के विपणन की भी व्यवस्था की गई है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*