शिक्षा-खेल

पौड़ी में आयोजित हुई क्रॉस कन्ट्री व हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

मीडिया लाइव, पौड़ी : महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के उपलक्ष्य में बुधवार को कण्डोलिया मैदान पौड़ी से क्रॉस कन्ट्री व हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन व जिला खेल कार्यालय की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ में 85 बालक-बालिकाओं और ओपन हॉफ मैराथन (21 किमी) में 22 धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अण्डर-14 बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम, अंकित कुकरेती द्वितीय और अमन बिष्ट तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में वैभवी मंमगाई प्रथम, अदिति द्वितीय और नेहा पोखरियाल तृतीय स्थान पर रहीं। अण्डर-17 के बालक वर्ग में आयुष कुमार प्रथम, अनिश नेगी द्वितीय व सन्नी तृतीय तथा बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, नंदनी द्वितीय और पावनी तृतीय स्थान पर रही। ओपन हॉफ मैराथन के बालक वर्ग में नकुल प्रथम, मोहित द्वितीय और शिवम तृतीय, जबकि बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, काजल द्वितीय और दीपिका तृतीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में धावकों ने जहां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के संदेश को भी आगे बढ़ाया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत, सचिव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन राजेन्द्र सिंह बंगारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*