उत्तराखण्ड न्यूज़

नंदानगर आपदा क्षेत्र  में रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा

मीडिया लाइव, चमोली: तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया रेस्क्यू अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह (उम्र 75) का शव बरामद कर लिया गया हैं। इससे पूर्व मंगलवार को धुर्मा गांव से ही लापता ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 38) का शव भी बरामद किया गया था।

नंदानगर घाट में 17 सितम्बर की रात आई आपदा में कुंतरी लगाफली,कुंरती सरपाणी, और धुर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से कुल 10 लापता लोगों में से 1 व्यक्ति को सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगाफली, सरपाणी से शेष 7 के शव रेस्क्यू टीम द्वारा पूर्व में ही खोज कर उनके परिजनों को सौंप दिए गए थे, हलांकि धुर्मा में बचें 2 लापता लोगों में एक (ममता देवी) को बीते मंगलवार को रेस्क्यू टीम द्वारा खोज लिया गया था जबकि आज गुरूवार को अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह को रेस्क्यू टीम ने काफ़ी मसक्कत के बाद खोजने में सफलता प्राप्त की।

इस प्रकार रेस्क्यू टीम द्वारा सभी लापता लोगों की खोज पूरी कर ली गई है।प्रशासन,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए इस अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहयोग पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया, राहत कार्य अभी भी जारी हैं।

15एनडीआरएफ बटालियन की टीम 15/K जिसका नेतृत्व निरीक्षक जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा 2 डॉग स्काउट के साथ आज लगातार सातवें दिन मोख नदी किनारे सर्च अभियान कर अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को खोज निकलने में सफलता प्राप्त की

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*